April 22, 2026 3:00 pm

सास ससुर से तंग आकर महिला ने की आत्मा हत्या।

मंडी। प्रदेश की देव भूमि मंडी जिले में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार जिले की सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सावला गांव की 32 वर्षीय बनीता देवी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता के बयान के आधार पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मृतक महिला के 2 बच्चे भी हैं। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता तेज राम ने उनकी बेटी को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पिता तेज राम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 14 वर्ष पहले नरेश कुमार से हुई थी।शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति और सास-ससुर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लग गए। इनके आरोप हैं कि उनकी प्रताड़ना से तंग आकर ही उनकी बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (3) (5) के तहत मामला दर्ज कर पति और सास-ससुर का गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना की टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

error: Content is protected !!