April 22, 2026 2:04 pm

आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज के पूर्व छात्र जावेद अहमद खान का भारतीय वन सेवा (आई०एफ०एस०) में चयन,36वा रैंक किया हासिल।

महाराजगंज।आलमाइटी इंटरमीडिएट कॉलेज बृजमनगंज महराजगंज का छात्र 36 वीं रैंक प्राप्त कर आई०एफ०एस० में चयनित।आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज के छात्र रहे जावेद अहमद खान का भारतीय वन सेवा (आई०एफ०एस०) में चयन हुआ है। यूपी०एस०सी० द्वारा जारी परिणाम में जावेद ने 36 वीं रैंक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ग्रामसभा मटिहनवां टोला बड़िहारी निवासी जावेद अहमद खान पुत्र जमाल अहमद खान का चयन आई०एफ०एस० 2024 में हुआ है। इनके पिता ग्रामसभा मटिहनवां के पूर्व प्रधान तथा माता गृहिणी है।जावेद ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर हाई स्कूल तक की शिक्षा आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज से प्राप्त की।इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,बहनों तथा अपने गुरूजनों को दिया।उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से ही उसके मन में कुछ करने की इच्छा जागृत हुई। विद्यालय की प्रात: की प्रार्थना सभा में गुरूजनों द्वारा प्रतिदिन दिया जाने वाले मोटिवेशन ने इस इच्छा को सही दिशा प्रदान की। फलस्वरूप उसने प्रशासनिक अधिकारी बन देश की सेवा करने का निर्णय लिया। विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम व प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामना दी

Leave a Comment

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

error: Content is protected !!