April 17, 2026 3:39 am

तुर्किये सेब पर कांग्रेस पार्टी राजनीति करने का काम कर रही है : कश्यप

शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि तुर्किये सेब पर कांग्रेस पार्टी राजनीति करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहेंगे कि कई प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार एवं उनके मंत्रियों से मिल चुके हैं और जल्द ही इस विषय पर सरकार की ओर से निर्णय आने की पूरी संभावनाएं है। लगता है कांग्रेस पार्टी केवल मात्र श्रेय लेने की राजनीति करने का एक मंच स्थापित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री एवं सरकार के समक्ष पाँच प्रमुख मांगे प्रस्तुत कीं है जिसमें पहली मांग तुर्की से सेब के आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। दूसरी मांग अन्य देशों से सेब आयात पर न्यूनतम आयात मूल्य (MIP) की सीमा को बढ़ाया जाए। तीसरी मांग आयातित सेबों पर गुणवत्ता और “पादप स्वच्छता”(phytosanitary) मानकों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि किसी प्रकार के रोग एवं विषाणु सेब के माध्यम से हमारे देश में प्रवेश ना कर पाए।कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस विषय पर किसी भी प्रकार की राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि केंद्र सरकार इस विषय को लेकर पूर्ण रूप से जागरूक है। जितनी भी मांगे केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के प्रतिनिधि मंडलों की सुनी गई है उसके ऊपर पूर्ण चिंतन हो रहा है, अब चाहे कांग्रेस के नेता मीडिया में बयानबाजी करें यह इस बारे में हो हल्ला कर शोर मचाए उसका कोई लाभ नहीं होने वाला है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!