मुंबई। देशभर एक बार कोरोना की एंट्री हो गई है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में दो महिलाओं समेत तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इन सभी को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के एक 83 वर्षीय व्यक्ति और जिले की शाहूवाड़ी तहसील में एक महिला तथा पुणे में एक महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी मरीज़ों के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। देश में इस समय कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 257 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 95 केरल में हैं। इसके अलावा 66 तमिलनाडु, 56 महाराष्ट्र तथा 13 कर्नाटक में सामने आए हैं।













