August 1, 2026 11:20 pm

एसएफआई ने विश्वविद्यालय में की ओपन टॉक* 

शिमला।स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), एचपीयू इकाई द्वारा दिनांक 23 मई 2025 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अम्बेडकर भवन में आयोजित ओपन टॉक ” *कैसे फासीवाद और साम्राज्यवाद युद्ध को मुनाफे का साधन बनाते हैं”* सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नीरज ब्लोरिया ने कश्मीर से लेकर गाज़ा तक के संघर्षों पर विस्तृत प्रकाश डाला और बताया कि कैसे वैश्विक फासीवादी और साम्राज्यवादी ताकतें युद्धों को मुनाफाखोरी का ज़रिया बना रही हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि छात्रों और युवाओं को इन मुद्दों के प्रति सजग रहना चाहिए और शांति, समानता और न्याय के लिए संगठित होना चाहिए।मुख्य वक्ता नीरज बर्लोरिया ने कहा कि आज के समय में यदि हम देखे तो सबसे ज्यादा हथियार को बनाने का काम अमेरिका के द्वारा किया जाता है और अमेरिका सबसे बड़ा पूंजीपति देश है जो हथियारों को बेचकर मुनाफा कमा रहा है ।सभी पूंजीपति देश युद्ध का सहारा लेकर मुनाफा कमाने का काम कर रहा हैं इससे देश में अराजकता का माहौल तैयार हो रहा हैं इससे देश में महंगाई भुखमरी जैसे हालात उत्पन्न होते हैं। मुख्य वक्ता नीरज बलोरिया ने आगे बात रखते हुए कहा कि अमेरिका जो आज के समय में सबसे बड़ा साम्राज्यवादी देश है वह अपना मुनाफा कमाने के लिए इस तरह का माहौल तैयार करने का काम कर रहा है इसी का फायदा उठाकर कुछ एक पूंजीपति मुनाफाखोरी करने का काम कर रहे हैं। आज के समय में सभी देश स्वयं को शक्तिशाली दिखाने के लिए अनेकों परमाणु हथियारों को और सशस्त्र हथियारों को खरीदने वह बेचने का काम कर रहे हैं । हमने देखा ऊंचा पहला विश्व युद्ध हो या दूसरा विश्व युद्ध हो हिरोशिमा नागासाकी पर परमाणु हमला हो, हर बार मानवता पर नरसंहार हुआ । इस ओपन टॉक में बड़ी संख्या में छात्रों, ने भाग लिया और विषय पर महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर एवं विचार-विमर्श हुआ। प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवादात्मक सत्र विचार जागृति के लिए बेहद ज़रूरी हैं,SFI, HPU इकाई इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी साथियों का धन्यवाद करती है और आगे भी ऐसे जनजागरणकारी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!