April 15, 2026 1:20 am

राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के निदेशक पर छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप।

बिलासपुर | राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला (बिलासपुर) के निदेशक कम प्राचार्य पर छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। एक पूर्व छात्र की ओर से दी शिकायत की जानकारी मिलने के बाद वीरवार शाम करीब छह बजे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर प्राचार्य के खिलाफ धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक से पूरे मामले में दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज के एक पूर्व छात्र ने 8 अप्रैल में समग्र ई-समाधान पोर्टल पर शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जब आरोपी सुंदरनगर कॉलेज में संकाय सदस्य के रूप में कार्यरत थे, तब वह छात्राओं से अनुचित व्यवहार करते थे। उस समय तत्कालीन प्राचार्य को लिखित शिकायत दी गई थी। छात्राओं के बयान भी दर्ज किए गए, मगर कार्रवाई नहीं हुई।पूर्व छात्र का आरोप है कि उनका यह व्यवहार हाइड्रो कॉलेज बंदला में भी जारी है। वह लड़कियों को गलत संदेश भेजते हैं और कॉल भी करते हैं। जवाब न देने पर उन्हें धमकाया जाता है। वीरवार को प्राचार्य के खिलाफ शिकायत की कॉपी वायरल हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और कॉलेज गेट पर शाम को प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोर्चा खोल दिया। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान प्राचार्य के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने जांच पूरी कर ली है, जिसे अब उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा।तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक से दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!