August 1, 2026 8:49 pm

सुधीर शर्मा पर साधा निशाना, मानहानि का केस दर्ज।

शिमला। हिमाचल पुलिस में मचे घमासान अब एस. पी. शिमला ने धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को भी लपेटे में लेकर कई संगीन आरोप लगाए है।और उनके खिलाफ मान हानि का केस कर दिया है।  सूत्रों के अनुसार शिमला एसपी संजीव गांधी ने पुलिस के आला अधिकारियों की परते खोली है। इसी बीच धर्मशाला से बीजेपी के खिलाफ भी एसपी गांधी खुल कर बोले हैं और उनपर बड़े आरोप लगाएं हैं। विमल नेगी मामले में 21 मई को हाईकोर्ट की कार्यवाही के वीडियो क्लिप को कथित रूप से वायरल करने पर एसपी संजीव गांधी ने विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकद्दमा दायर किया है। जानबूझकर नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया संजीव गांधी ने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण साजिश है, जिसका उद्देश्य जनता की नजरों में उनकी ईमानदारी छवि को धूमिल करना है। कोर्ट में 21 मई को की गई उनकी पेशी के वीडियो क्लिप को जानबूझकर नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। सुधीर शर्मा खरीद-फरोख्त मामले के मास्टरमाइड रहे एसपी ने कहा कि शिमला पुलिस ने सुधीर शर्मा और अन्य के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में जांच कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि सुधीर शर्मा खरीद-फरोख्त मामले के मास्टरमाइड रहे हैं। ऐसा लगता है कि सुधीर शर्मा, इस जांच के दबाव को महसूस करते हुए, उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए कोर्ट की अनुमति के बिना यह वीडियो प्रसारित कर बैठे। उन्होंने, विधायक के खिलाफ मानहानि का मामला हाईकोर्ट में दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!