April 15, 2026 9:14 pm

मणिमहेश यात्रा के लिए हेलीटेक्सी सेवा नौ अगस्त से होगी शुरू।

चंबा। देश और प्रदेश की प्रसिद्ध  मणिमहेश यात्रा में हेलिटैक्सी सेवा अधिकारिक तौर पर यात्रा के आरंभ होने से पहले ही आरंभ हो जाएगी। इसके तहत नौ अगस्त को भरमौर से गौरीकुंड के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी और तीन सितंबर तक यह दौर जारी रहेगा। बहरहाल हेलिटैक्सी सेवा के लिए प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है और 15 जून को तय हो जाएगी कि कौन कंपनी यहां पर अपनी हेलिटैक्सी सेवा प्रदान करेगी। खबर की पुष्टि मणिमहेश मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने की है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष जन्माष्टमी से लेकर राधा अष्टमी तक मणिमहेश यात्रा का आयोजन किया जाता है। कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष 16 अगस्त को जन्माष्टमी और 31 अगस्त को राधाअष्टमी है।बावजूद इसके मणिमहेश न्यास एवं उपमंडलीय प्रशासन स्थानीय पंडितों से इस बावत विचार-विमर्श करेगा, चंूकि पूर्व में मणिमहेश यात्रा के आरंभ और समापन की तिथियों को लेकर विरोधाभास की स्थिति भी पैदा हो चुकी है। पता चला है कि इसी को लेकर तहसीलदार भरमौर और स्थानीय पंडितों के बीच मंगलवार को बातचीत होगी और इसके बाद ही प्रशासन अधिकारिक यात्रा के आरंभ होने और समापन की तिथि की घोषणा करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!