March 13, 2026 10:08 am

भीषण अग्निकांड, 14 कमरे जलकर राख, लाखों का नुकसान।

शिमला। प्रदेश के  शिमला जिले के तहत चौपाल में तीन मंजिला मकान मेंआग लगने की घटना सामने आई है। उप तहसील देहा की ग्राम पंचायत घोड़ना के गांव कंढारण में देर रात मस्त राम ठाकुर, चेत राम ठाकुर ,सही राम ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर के मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब आग लगती देखी तो वे बुझाने के दौड़े। इसी बीच अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी काष्ठकुणी शैली में बने इस मकान में 14 कमरे थे। सभी कमरे जल कर राख हो गए हैं। गनीमत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मकान में रहने वाले लोग समय रहते बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। घर से साथ बने मंदिर को भी बाहर से थोड़ा नुकसान हुआ है । राजस्व विभाग के अनुसार अभी तक 25 लाख की नुकसान होने का अनुमान है।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!