August 1, 2026 3:59 pm

102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी 24 घंटे की हड़ताल पर मरीज परेशान।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी 24 घंटे की हड़ताल पर है। कर्मचारी प्रदेश के सभी जिलों , शिमला में एनएचएम दफ्तर और सेवा प्रदाता कंपनी के धर्मपुर स्थित दफ्तर के बाहर आज प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी मरीज को इमरजेंसी में एंबुलेंस नहीं मिल पा रही। ये कर्मी रात 8 बजे तक काम पर नहीं लौटेंगे। जाहिर है आज प्रदेश के 1400 से ज्यादा एम्बुलेंस कर्मचारी मंगलवार रात 8 बजे से एक दिन की हड़ताल पर हैं। न्यूनतम मानदेय देने की मांग कर रहे हैं कर्मी एम्बुलेंस कर्मी लंबे समय से कोर्ट के आदेशों के मुताबिक न्यूनतम मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। मगर इनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है और 10 से 15 साल की नौकरी के बावजूद भी इन्हें लगभग 11 हजार 300 रुपए मासिक मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा एम्बुलेंस कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगे हैं। पहली नौकरी से निकाले गए 14 कर्मचारियों की बहाली, ट्रांसफर किए गए कर्मियों को पहले के स्टेशन पर रखने और तीसरी मांग जनवरी 2020 के हाईकोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक मानदेय देने की है। एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के महासचिव बालकराम ने बताया कि उन्होंने पहले ही कंपनी को हड़ताल का नोटिस दे रखा था। मगर कंपनी ने उनकी मांगे नहीं मानी। इससे उन्हें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!