August 1, 2026 11:13 am

हिमाचल में पकड़ा पाकिस्तानी जसूस।

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक पाकिस्तानी जसूस पकड़ा गया।सूत्रों के अनुसार यह मामला कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल का है मिली जानकारी के अनुसार  यह व्यक्ति पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम करता था।  अब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी बड़ी चिंता का विषय बन गया है। उपमंडल देहरा स्थित सुकाहार गांव से गिरफ्तार किए गए 20 वर्षीय अभिषेक पर पाकिस्तान के लिए संवेदनशील सूचनाएं साझा करने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना और साइबर निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से मिला मोबाइल फोन कई अहम डिजिटल सबूतों से लैस पाया गया।पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी कॉलेज ड्रॉपआउट है और लंबे समय से ऑनलाइन माध्यमों से सक्रिय था। उसके मोबाइल फोन से ऐसे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो सीधे तौर पर देश की सुरक्षा से जुड़े माने जा रहे हैं। ये दस्तावेज फोरेंसिक जांच में प्रमाणित भी हो चुके हैं और पुलिस अब इन्हें देहरा न्यायालय में पेश करेगी। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्य अत्यंत गंभीर हैं और यह आशंका है कि आरोपी किसी विदेशी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। युवक पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि बेरोजगार और तकनीकी रूप से सक्षम युवा, जिन्हें उचित दिशा और अवसर नहीं मिलते, विदेशी एजेंसियों के आसान निशाना बनते जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपी के डिजिटल नेटवर्क, विदेशी संपर्क और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। गांव और आसपास के क्षेत्र में इस गिरफ्तारी के बाद से दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!