April 17, 2026 4:55 pm

कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, एक्टिव केस 2700 के पार।

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश भर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 2710 हो चुके हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से 7 लोगों की मौत भी हुई है। मौजूदा समय में कोरोना से सबसे प्रभावित राज्यों में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली हैं। केरल में कोरोना के 1147 एक्टिव केस हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, यहां कोरोना के 424 मामले एक्टिव हैं। वहीं, दिल्ली में 294 और गुजरात में कोरोना के 223 मामले हैं।इसके अलावा कर्नाटक और तमिलनाडु में कोरोना के 148-148 मामले दर्ज किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में 116 मामले एक्टिव हैं। बता दें कि साल 2025 में कोरोना से मरने वालों की संख्या देश में 22 हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 77 नए मरीज मिले हैं। वहीं, एक 60 वर्षीय महिला मरीज की कोरोना से मौत हुई है। इसके अलावा 24 घंटे में केरल में 72 और महाराष्ट्र में 34 मरीज कोरोना के मिले हैं।भारत में ओमिक्रॉन के दो नए सब-वेरिएंट LF.7 और NB.1.8.1 ने टेंशन बढ़ाई है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछ इन्हीं दो वेरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। इनमें JN.1 अभी भी प्रमुख वेरिएंट बना हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि कोरोना के अधिकांश मामले हल्के लक्षणों वाले हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। इनके लक्षण काभी हद तक सामान्य फ्लू जैसे ही हैं, जिनमें बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द और थकावट शामिल हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!