August 1, 2026 7:22 am

प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक की आम सभा संपन्न।

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक की आम सभा संपन्न। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्कू जी के नेतृत्व में कमाया रिकॉर्ड तोड़ लाभ पिछला सारा घाटा किया खत्म।आज हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक की आम सभा संपन्न की गई जिसमें प्रदेश के विभिन्न भागों से बैंक के सहभागी सदस्यों ने भाग लिया और जिसकी अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने की इस दौरान गत वर्ष बैंक की विभिन्न उपलब्धियां से शेयरधारकों को अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त बैंक की आम सभा में कई मुद्दों पर चर्चा की गई । 31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान लाभ हानि का लेखा-जोखा भी स्वीकृत किया गया वर्ष 2023 24 के आय वया को स्वीकृति हेतु तथा वित्तीय वर्ष 25 26 के प्रस्तावित आय वया पर विचार एवं स्वीकृति हेतु आमसभा की समक्ष प्रस्तुत किया गया । बैंक के अध्यक्ष ने शेयर धारकों को अवगत कराया कि बैंक ने अपना संपूर्ण संचित घाटा समाप्त करके बैंक को लाभ की स्थिति में लाया इसके लिए संजय चौहान ने माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और समस्त कर्मचारी गण तथा निदेशक मंडल का धन्यवाद जिताया तथा बताया कि यह समस्त बैंक के निदेशक मंडल व कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है। संजय सिंह चौहान ने सभा को इस बात से भी अवगत कराया तथा माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया जिसमें उन्होंने कृषि ऋण पर बजट में रियायत देने की बात कही है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के मार्गदर्शन में बैंक और तरक्की करेगा तथा प्रदेश के अग्रणी बैंकों की कतार में खड़ा होगा और आने वाले समय में अधिक से अधिक समाज के अंतिम वांछित व गरीब किसान तक अपनी योजनाओं को पहुंचाएगl । वही इस दौरान आमसभा में कर्मचारियों के हित में भी कई फैसले लिए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!