April 17, 2026 4:53 pm

राज्यपाल शिमला ग्रीष्मोत्सव के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

शिमला।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शिमला ग्रीष्मोत्सव के शुभारम्भ समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन 1 जून से 5 जून, 2025 तक किया जा रहा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह उत्सव हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कला का जीवंत उदाहरण प्रदर्शित करता है। यह देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए मनोरंजन का बेहतरीन माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है।उपायुक्त ने राज्यपाल को उत्सव की तैयारियों की जानकारी दी और इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान प्रस्तावित सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।राज्यपाल ने उत्सव के आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और इसके भव्य व सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!