April 19, 2026 11:19 pm

हिमाचल में पानी की छोटी प्लास्टिक की बोतलें बैन।

शिमला।हिमाचल  प्रदेश में सरकारी समारोह और होटलों में पानी की छोटी प्लास्टिक की बोतलें अब नजर नहीं आएंगी। इस पर प्रतिबंध को पहली जून से लागू कर दिया गया है और अब सोमवार से पर्यावरण विभाग कार्रवाई शुरू कर देगा। पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मिलकर इस अभियान को सिरे चढ़ाएंगे और जहां कहीं पर भी इस तरह की छोटी 500 एमएल की प्लास्टिक की बोतल सरकारी समारोह या होटलों में मिलेगी उनपर कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने जो अधिसूचना एक महीने पहले लागू की थी, वह पहली जून से लागू हो गई है। हालांकि पिछले कल शनिवार को इस पर कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई गई, लेकिन सोमवार से पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसपर कदम उठाएगा।वैसे मिनरल एसोसिएशन ने सरकार से इस संबंध में मामला उठाया था, मगर उनको राहत नहीं मिल पाई है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के नियमों को सख्ती से लागू करते हुए सरकार ने सरकारी समारोह और होटलों में इनको बंद कर दिया है। हालांकि मार्केट में अभी इसकी सप्लाई जारी रहेगी, क्योंकि घरेलू उपयोग के लिए लोग इसे ले सकेंगे, परंतु आने वाले दिनों में इसपर भी पूरी तरह से रोक लग जाएगी क्योंकि तब तक स्टॉक खत्म हो जाएगा। अभी पहले चरण में सरकार ने सरकारी समारोह में इसपर प्रतिबंध लगाया है लेकिन भविष्य में सभी पर इस रोक को लागू कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!