April 19, 2026 11:28 pm

इंटरनेशनल समर फेस्टिवल शिमला का हुआ आगाज।

शिमला।शिमला समर फेस्टिवल का आगाज रविवार शाम छह बजे से हो गया । समर फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। राज्यपाल आठ बजे ही सभा स्थल पर आ गए थे और पूरा कार्यक्रम देखकर ही अपने आवास गए। इस दौरान डीसी शिमला अनुपम कश्यप, एडीसी अभिषेक वर्मा, एडीएम प्रॉटोकॉल ज्योति राणा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। पांच जून तक चलने वाले समर फेस्टिवल के पहले दिन बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर निधि रस्तोगी ने चार चांद लगा दिए। उन्होंने तेरे लिए ही सिग्नल तोड़ ताड़ के गाने से शुरूआत कर लोगों को झुमने में मजबूर कर दिया।वहीं इसके अलावा उन्होंने कैसी है ये पहले, हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे हाथ कभी न आनी जैसे गानों से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खूब मनोरंजन किया। समर फेस्टिवल के पहले दिन सबसे पहले राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला लालपानी, आईवीवाय इंटनेशनल स्कूल, राजकिय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़बाजार, मारिया मानटेसरी स्कूल कुफरी और संजौली स्कूल के विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी। इनका कार्यक्रम 6 बजे से शुरू हुआ इसमें 7 बजे तक स्कूली विद्यार्थियों के कार्यक्रम हुए। उसके बाद 7 बजे से प्रकाश शर्मा, शीतल बागड़ी, मीना बैनर्जी, सीतरा राम बागड़ी,महेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, रोहिनी डोगरा, विनोद जस्टा ने अपने गानों से लोगों का मनोरंजन किया। इनके बाद मिथिलेश लखनवी ने गजल गाकर सभी का मन मोहित किया। वहीं संास्कृतिक नृत्य में हरियाणा के कलागारों ने फाग व घूमर नृत्य पेश किया। वहीं जम्मू कश्मीर के सांस्कृति दल ने डोगरी नृत्य पेश किया। वहीं पंजाब के कलाकारों ने भंगड़ा व जिंदुआ नृत्ये पेश कर सभी को मनोरंजीत किया। इनका कार्यक्रम 9 बजे तक लगातार चलता रहा। उसके बाद 9 बजे से 10 बजे तक यानी एक घंटे तक निधी रस्तोगी ने हिंदी और पंजाबी गानों से लोगों को झूमने में मजबूर कर दिया। समर फेस्टिवल में पूरा पंडाल लोगों से भर गया।समर फेस्टिवल के दौरान लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी द्वारा रात 11 बजे तक बसें चलाई जा रही हैं। यह सुविधा लोगों को 5 जून तक मिलेगी। समर फेस्टिवल के दौरान हर शाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 10 बजे तक किया जा रहा है। इसलिए निगम ने लोगों की सुविधा के लिए बसें चलाई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए आते हैं। उन्हें सुविधा मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!