April 16, 2026 2:37 am

भाजपा का कार्यक्रम शेड्यूल जारी, शिमला में 5 जून को होगी कार्यशाला : कपूर

शिमला।भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल मनाने के साथ साथ, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल के काले अध्याय के 50वे वर्ष जैसे कार्यक्रमों को लेकर आयोजन करने जा रही है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने दी। त्रिलोक कपूर ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने दो अलग-अलग समितियों का गठन किया किया जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रोग योग दिवस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, और 25 जून को आपातकालीन के विषय को लेकर प्रदेश का संयोजक त्रिलोक कपूर को नियुक्त किया। इसी प्रकार प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा को संसदीय क्षेत्र हमीरपुर, प्रदेश सचिव मनीष चौहान को शिमला प्रदेश सचिव संजय ठाकुर को मंडी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय शर्मा को कांगड़ा का कार्यक्रम संसदीय सह संयोजक नियुक्त किया है। त्रिलोक कपूर ने बताया कि इसी प्रकार से प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार होंगे उनके साथ संसदीय क्षेत्र के आधार पर कांगड़ा से विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल, शिमला से प्रदेश सचिव डीजी ठाकुर, हमीरपुर से प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर और मंडी से युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज शर्मा को कार्यक्रम संसदीय संजोयक नियुक्त किया है। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कहा कि 5 जून 2025 को सुबह प्रातः 10 बजे प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में इन कार्यक्रमों के लिए संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वहीं कार्यशाला में इन घोषित समितियों के संयोजक, संसदीय क्षेत्र सह संयोजक, चारों पूर्णकालिक विस्तारिक, कार्यक्रमों के लिए नियुक्त जिला टोली के जिला संयोजक और सह संयोजक विशेष रूप से अपेक्षित है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!