April 16, 2026 2:53 am

श्री खंड महादेव यात्रा 10 जुलाई से होगी शुरू

कुल्लू।देश की सबसे कठिनतम यात्राओं में शुमार ‘श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा’ इस वर्ष आधिकारिक तौर पर दस जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगी। निरमंड से मां अंबिका और दत्तात्रेय स्वामी जी की पवित्र छड़ी सात जुलाई को रवाना होगी, जो गुरु पूर्णिमा के दिन श्री खंड महादेव के दर्शन कर वापस दशनामी जूना अखाड़ा निरमंड लौटेगी। यात्रा के संदर्भ में  निरमंड के पंचायत समिति सभागार में आयोजित यात्रा ट्रस्ट की बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की।पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस बैठक श्री खंड यात्रा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश मिल्क फेल्डरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य गोविंद प्रसाद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों, यात्रा ट्रस्ट के सदस्यों और चायल, जुआगी पंचायत के टेंट व्यापारियों के साथ श्री खंड यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की।यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा को पांच सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें बेस कैंप सिंह गाड, थाचडू, कुनशा, भीम डवारी और यात्रा के अंतिम बेस कैंप पार्वती बाग में प्रशासन द्वारा यात्रियों के सहायतार्थ सेक्टर ऑफिस स्थापित किए जाएंगे। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेटों और उनके साथ पुलिस अधिकारियों, अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान मनाली की रेस्क्यू टीम, जल शक्ति विभाग, वन विभाग व स्वास्थ्य विभाग आदि से इंचार्जों की नियुक्ति की जाएगी। यहां मेडिकल स्टाफ, रेवेन्यू और रेस्क्यू टीम तैनात रहेगी।यात्रा में इस बार पहली बार एनडीआरएफ की यूनिट को यात्रा के अंतिम सेक्टर पार्वती बाग में तैनात रहेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले शिव भक्तों के लिए श्री खंड यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल बनाया गया है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन 250 रुपए पंजीकरण शुल्क रखा गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के पोर्टल को जल्द खोला जाएगा।एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, देवी माता अंबिका मंदिर समिति निरमंड के कारदार पुष्पेंद्र शर्मा, श्री खंड छड़ी यात्रा समिति निरमंड के अध्यक्ष सन्नी शर्मा, लोक निर्माण विभाग मंडल निरमंड के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार भारद्वाज, जल शक्ति विभाग मंडल आनी के अधिशाषी अभियंता किशोर कुमार शर्मा, डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ, बीएमओ निरमंड डा. संजय आनंद, नायब तहसीलदार निरमंड उमा दत्त, बीडीओ निरमंड नरेश कुमार, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड उपमंडल निरमंड अश्वनी शर्मा, एसडीओ जल शक्ति विभाग उपमंडल निरमंड कैलाश भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग उपमंडल निरमंड के सहायक अभियंता राकेश नेगी, प्रधान पंचायत चायल सुषमा कटोच, प्रधान पंचायत जुआगी रोशना, उपप्रधान पंचायत चायल ओम प्रकाश, रणजीत, लज्जा राम कायथ व मौन सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!