July 31, 2026 11:48 pm

देश में कोरोना की दशहत,एक्टिव केस 5800 के पार,51 मौतें।

नई दिल्ली। देशभर में कोराना संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है और कुल सक्रिय मामलों की संख्या सुबह बढ़कर 4866 तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 51 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4866 पहुंच गई। अभी तक 3955 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक जनवरी से अब तक 51 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में कोराना संक्रमण के कुल 1245 मामले सामने आए हैं। जिनमें सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं।इसके अलावा दिल्ली, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भी मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण के 564 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं और 674 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इस अवधि के दौरान सात और मरीजों की जान चली गई। जिन सात मरीजों की मौत हुई है उनमें राष्ट्रीय राजधानी और कर्नाटक के दो-दो तथा महाराष्ट्र में तीन मरीज शामिल हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने लोगों से कोरोना प्रोटोकोल का पालन करने की अपील की है और कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए, मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। स्थानीय प्रशासन को सभी तरह की स्वास्थ्य सेवा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए। इसकी तैयारी परखने के लिए कल तैयारी मॉक ड्रिल की योजना बनाई गई है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण में लगातार वृद्धि को नए वेरिएंट के प्रसार से जोड़ा जा रहा है, जिसमें एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और हाल ही में पहचाने गए एनबी.1.8.1 सबवेरिएंट शामिल हैं।देश में कुल सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 1487 केरल के हैं और दिल्ली में 562 दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 526, गुजरात में 508, पश्चिम बंगाल में 538, कर्नाटक में 436, तमिलनाडु में 213, उत्तर प्रदेश में 198, राजस्थान में 103, हरियाणा में 63, आंध्र प्रदेश में 50, पुड्डुचेरी में 17, मध्य प्रदेश में 30, झारखंड में आठ, छत्तीसगढ में 19, बिहार में 31, ओडिशा में 18, जम्मू-कश्मीर में पांच, पंजाब में 16, गोवा और असम में आठ-आठ, सिक्किम में नौ, तेलंगाना में तीन, उत्तराखंड में छह, चंड़ीगढ़ में दो और हिमाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सक्रिय मामले हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!