April 16, 2026 8:35 am

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर उठाए प्रश्न ? ।

शिमला।पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की कष्ट देने वाली सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस सरकार के समय हिमाचल प्रदेश में केवल अफरातफरी माहौल है। कांग्रेस सरकार में ठहराव नाम की कोई चीज नहीं है, सरकार के मुखिया केवल कुर्सी बचाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं और प्रदेश में केवल समय निकालने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और वर्तमान विमल नेगी मामले से इस वाक्य की पुष्टि भी होती है। पूरा प्रदेश जानना चाहता है कि विमल नेगी की मृत्यु कैसे हुई ? पर मुख्यमंत्री इस पर मौन है। हमारा मानना यह है की सरकार के कामकाज का तरीका विमल नेगी की मृत्यु का एक बहुत बड़ा कारण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक शिमला किस कैपेसिटी से उच्च न्यायालय जा रहे हैं ? ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अधीक्षक शिमला सरकार के संरक्षण के अंतर्गत ही उच्च न्यायालय गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कला अंब अवैध शराब मामला भी उठाया उन्होंने कहा कि कला अंब में अवैध शराब का कारोबार पिछले दो साल से चल रहा था और वहां की एक फैक्ट्री द्वारा उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब भेजी जा रही थी, फैक्ट्री में चार लाख से ज्यादा स्टीकर भी उपलब्ध हुए हैं। हमने मुख्यमंत्री से इस बारे में कई बार पूछा पर उन्होंने जवाब नहीं दिया, जब फैक्ट्री पर आबकारी विभाग द्वारा रेड हुई थी तब भी लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय से दबाव बनाया जा रहा था, यही एक कारण है कि अभी तक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। परवाणू मैं भी इसी प्रकार का एक मामला सामने आया और अभी तक इस मामले में भी एफआरआई दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस विभाग के मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री है और इस विभाग में भी भ्रष्टाचार हो रहा है जयराम ठाकुर ने कहा कि अस्पतालों में पर्ची पर 10 रु शुल्क लगने का मामला भी दुर्भाग्यपूर्ण है और अस्पतालों में 133 टेस्ट भी जो निशुल्क होते थे उन पर शुल्क लगा दिया है। आज मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान यह स्पष्ट करता है कि यह सरकार कन्फ्यूज्ड है, ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री इस मामले में भी यू टर्न लेना चाहते हैं। आरकेएस को मुख्यमंत्री ने एक ऑटोनॉमस बॉडी बताया पर हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी ऐसी संस्थान ऑटोनॉमस नहीं है। मुख्यमंत्री केवल मात्र अपनी चमड़ी बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सलाहकारों की भी नहीं सुन रहे हैं और बिना सुने ही फैसला ले रहे हैं, हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस राज में केवल कर और कर्ज की सरकार चल रही है। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री एवं संसद डॉ सिकंदर कुमार, महामंत्री त्रिलोक कपूर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, जिला अध्यक्ष केशव चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!