April 29, 2026 1:51 am

एच.आर.टी.सी. ने प्रदेश भर में 422 स्टेज कैरिज रूटों को सरेंडर, युवा परेशान : राणा

शिमला, भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों पर सवाल उठते हुए कहा कि एच.आर.टी.सी. ने प्रदेश भर में 422 स्टेज कैरिज रूटों को सरेंडर कर दिया है। इससे साफ है कि इन सरेंडर किए गए रूटों पर अब निजी बसें चलेंगी। निगम की ओर से रूटों को सरेंडर करने के बाद परिवहन विभाग इन रूटों को निजी क्षेत्र को देने जा रहा है। इसके प्रकाशन के लिए सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। एच.आर.टी.सी. की ओर से सरेंडर किए रूटों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले निजी बस ऑप्रेटरों ने आपत्ति जताई है। प्रदेश के निजी बस ऑप्रेटरों का कहना है कि एच.आर.टी.सी. के घाटे वाले परमिट को निजी क्षेत्र में देने के लिए बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एच.आर.टी.सी. के रूट परमिट जोकि बिना किस्त एवं बिना टैक्स दिए भी कामयाब नहीं हो पाए, उनका निजी क्षेत्र में देने के लिए बेरोजगारों को कर्ज में डालने का काम सरकार कर रही है। जिन रूटों को सरेंडर किया गया है, वे रूट या तो पहले से ही घाटे के हैं या उनके परमिट निगम पास हैं नहीं। अजय राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में केवल धोखा ही धोखा है, युवाओं के साथ धोखा, महिलाओं के साथ धोखा, कृषि बागवानो के साथ धोखा। यह सरकार केवल अपने फायदे के बारे में सोचती है, पर जिन युवाओं को रोजगार का वादा किया था उनको तो याद भी नहीं करती। अब ऐसे रूट जो पहले से ही जनसेवा के लिए बने हैं और मुनाफे के लिए नहीं तो उन्हें प्रदेश के युवाओं को देने का क्या फायदा। हिमाचल पथ परिवहन निगम का एक ही संकल्प था “जन सेवा”। पर वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में जन सेवा तो एक स्वप्न बनकर रह गया है, कांग्रेस की सरकार केवल जनता को परेशान करने की नीतियों का निर्माण करती है। प्रतिदिन ऐसे निर्णय सामने आते हैं जिससे जनता परेशान हो उठती है पर वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल खुश होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल झूठ बोलकर हिमाचल की भोली भाली जनता को गुमराह करती है और ठगने का काम करती है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के निर्णय से भी जनता युवा महिला एवं बुजुर्ग ठगा महसूस करते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!