April 21, 2026 7:18 pm

मिड डे मील कर्मचारियों की ऑन लाइन हाजरी नहीं।

शिमला।प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले कर्मचारियों की ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगेगी। कर्मचारियों को स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से इसमें छूट दी गई है। इसमें कहा गया है कि छात्रों के लिए स्कूलों में दोपहर का खाना दिन में ही बनता है, लेकिन कर्मचारियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सुबह 9:30 बजे ही स्कूल आने के लिए कहा जा रहा है। यही नहीं, उनकी अटेंडेंस भी ऑनलाइन ही लगाने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में अब यह निर्देश जारी किए गए हैं कि कर्मचारियों को ऑनलाइन हाजिरी की शर्त नहीं होगी।मिड-डे मील कर्मियों की हाजिरी ऑफलाइन रजिस्टर में लगेगी। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली को ओर से इसके बारे में सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए यूनियन ने निदेशक का धन्यवाद भी किया। यूनियन ने मिड-डे मील वर्कर से अपील भी की है कि वह संगठन को मजबूत बनाए, ताकि उनकी आने वाली समस्याओं को समय-समय पर विभाग और सरकार के समक्ष उठा कर पूरा करवाया जा सके। यूनियन ने शिक्षा निदेशक से मांग की कि वर्कर को हर महीने पहली तारीख को वेतन का भुगतान किया जाए ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!