July 31, 2026 1:50 am

बालिका आश्रम में युवती ने की आत्महत्या।

शिमला, जून।  हिमाचल की राजधानी शिमला के पास मशोबरा से एक दुखभरी घटना है। यहां पर एक बालिका आश्रम में एक बालिका ने आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के अनुसार यह घटना पुलिस चौकी मशोबरा के अंतर्गत सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवती, जो चंबा जिला निवासी थी और वर्तमान में बालिका आश्रम, मशोबरा में रह रही थी, ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, युवती का शव आश्रम की सीढ़ियों के पास फंदे से लटका हुआ पाया गया।पुलिस अधिकारियों ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।मामले को अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ लिया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!