April 16, 2026 1:40 pm

मशोबरा बालिका आश्रम में दुखद घटना पर शोक व्यक्त, कड़ी जांच की मांग।

शिमला। भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश, मशोबरा के बालिका आश्रम में एक नाबालिग लड़की की फंदे से लटकती हुई लाश मिलने की दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है। यह हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। हमारी संवेदनाएं मृतक के परिवार और परिजनों के साथ हैं।भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री प्यार सिंह कंवर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन और निष्पक्ष जांच तुरंत शुरू की जाए। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत गंभीर मामला है। बालिका आश्रम जैसी जगह, जो बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए होती है, वहां इस तरह की घटना समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है। हम मांग करते हैं कि इस मामले की तह तक जाया जाए, सभी तथ्यों की गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।”भारतीय जनता पार्टी इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इस मामले में पारदर्शिता बरती जाए और जांच के परिणाम जल्द से जल्द जनता के सामने लाए जाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!