April 16, 2026 1:33 pm

संसदीय राजभाषा समिति ने राज्यपाल से भेंट की।

शिमला जून।संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप-समिति ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। उप-समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को प्रदेश के दौरे तथा विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में राजभाषा के प्रयोग के निरीक्षण से अवगत करवाया। उप-समिति 11 से 15 जून तक शिमला तथा आसपास के क्षेत्रों के आधिकारिक दौरे पर है तथा राजभाषा नीति के अनुपालन का आकलन करने के लिए केंद्रीय सरकारी संस्थानों का निरीक्षण कर रही है।सदस्यों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि संसदीय राजभाषा समिति एक उच्च स्तरीय निकाय है, जिसका गठन 1976 में राजभाषा अधिनियम, 1963 के तहत किया गया था।केंद्रीय गृह मंत्री समिति के अध्यक्ष हैं जिसमें कुल 30 संसद सदस्य हैं। 20 सदस्य लोकसभा तथा 10 राज्यसभा से हैं। उन्होंने बताया कि समिति को देश भर में केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग का निरीक्षण करने तथा भारत के राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दायित्व सौंपा गया है।इस अवसर पर राज्यपाल ने समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए पारंपरिक हिमाचली शॉॅल, टोपी और पौधे भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!