July 30, 2026 12:55 pm

आयकर विभाग शिमला ने एडवांस टैक्स पर आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम।

शिमला,जून।आयकर विभाग शिमला की ओर से अग्रिम कर के महत्व और उसकी प्रक्रिया को लेकर एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त-1, चंडीगढ़, श्रीमती शालिनी भार्गव, IRS के मार्गदर्शन तथा शिमला रेंज के अतिरिक्त आयकर आयुक्त श्री राजा घोष, IRS के नेतृत्व में आयोजित हुआ।शिमला स्थित आयकर कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, होटल उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठानों और शिमला के शीर्ष करदाताओं ने भाग लिया। इस दौरान ADDLCIT, ACIT, ITO समेत विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में सर्किल शिमला के श्री नरेंद्र कुमार ने एक सरल और सहज प्रस्तुति के माध्यम से अग्रिम कर की अनिवार्यता, इसकी देनदारी, भुगतान की विधि और इससे करदाताओं व सरकार दोनों को होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रस्तुति के बाद एक जीवंत प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं का समाधान पाया।अतिरिक्त आयकर आयुक्त श्री राजा घोष ने आयकर रिफंड धोखाधड़ी मामलों पर चर्चा करते हुए सभी उपस्थित कर सलाहकारों से अपील की कि वे अपने ग्राहकों को सही और वास्तविक छूट, विशेष रूप से धारा 80GGB, 80GGC व अन्य धाराओं के अंतर्गत, क्लेम करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही सभी को समय पर सही आय के आधार पर अग्रिम कर जमा करने हेतु जागरूक किया गया ताकि स्व-मूल्यांकन कर व विलंब शुल्क की स्थिति से बचा जा सके।कार्यक्रम के अंत में सहायक आयकर आयुक्त, सर्किल शिमला, श्री सुनील कुमार, IRS ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न घोषित किया। उपस्थित सभी लोगों ने इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!