April 21, 2026 8:58 pm

गुरु शिष्य के रिश्ते फिर हुए तार तार,आरोपी गिरफ्तार।।

सोलन।  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर गुरु-शिष्य के रिश्ते तार-तार हुए हैं। सूत्रों के अनुसार यह मामला सोलन जिले में घटित बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एक अध्यापक ने स्कूल में पढ़ रही नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था। हालांकि इसका खुलासा तब हुआ जब बच्चियां स्कूल जाने से कतराने लगी, तो अभिभावकों ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने आपबीती सुनाई। इसके बाद अभिभावकों ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट की। मामला कुनिहार के नजदीक एक प्राथमिक स्कूल का है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। एक बच्ची की मां ने पुलिस थाना कुनिहार में शिकायत दी कि इसकी बेटी सात साल की है और तीसरी कक्षा में पढ़ती है। बेटी ने बताया कि अध्यापक इसके साथ गलत हरकतें करता है।महिला ने गांव की अन्य महिलाओं से भी बात की तो खुलासा हुआ यह अध्यापक एक नहीं बल्कि स्कूल की पांच छात्राओं के साथ इस तरह की हरकत करता था और उन्हें डराता भी था। डर के मारे बच्चियां स्कूल जाने सभी कतरा रही थीं। जब अभिभावकों ने बच्चियों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने अध्यापक की इन हरकतों के बारे में बताया। इसके पश्चात पांचों बच्चियों व अभिभावकों ने पंचायत प्रधान को साथ लेकर पुलिस थाना कुनिहार पहुंच अपनी शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी अशोक चौहान ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना में शिकायत प्राप्त हुई थी। मामला दर्ज कर आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

error: Content is protected !!