April 21, 2026 8:59 pm

हिमाचल में प्री मौनसून की दस्तक, मौनसून की भी जल्द होगी एंट्री।

शिमला।   हिमाचल में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रविवार को बरसीं फुहारों के साथ सोमवार को हुई बारिश प्री-मानसून की एंट्री बताई गई है। इस बार प्रदेश में प्री-मानसून ने समय से पहले ही एंट्री कर ली है, ऐसे में मानसून के भी जल्द दस्तक देने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश में बरस रही बौछारें जहां लोगों को गर्मी से राहत लेकर आई हैं, वहीं बारिश को बागवानी सहित कृषि के लिए भी लाभदायक माना जा रही है। सोमवार को प्रदेश में पहाड़ों के साथ कई मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा इन बौछारों को प्री-मानसून की बौछारें रिकार्ड किया जा रहा है। एक-दो दिन में पूरे हिमाचल में प्री मानसून का असर दिखाई देगा।प्रदेश में प्री-मानसून की बौछारों के साथ-साथ मानसून के भी जल्द दस्तक देने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। हालांकि प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की नार्मल डेट 24 जून है, मगर इस बार प्रदेश में मानसून के भी सामान्य अवधि से तीन-चार दिन पहले प्रवेश की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि केरल में भी नॉर्मल टाइम से एक सप्ताह पहले मानसून की एंट्री हुई थी। मौसम विज्ञान कंेद्र द्वारा हवाओं के चक्र को देखते हुए हिमाचल में भी सामान्य अवधि से पहले मानसून के प्रवेश की उम्मीदें जताई जा रही है।प्रदेश में इस बार मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला व दिल्ली द्वारा बीते दिनों के दौरान जारी पूर्वानुमान में मानसून के दौरान अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई थी। इतना ही नहीं, कई स्थानों पर बहुत ज्यादा बारिश होने का भी पूर्वानुमान लगाया गया था। प्रदेश में अगर भारी बारिश होती है, तो जनता को फिर से बीतें सालों की तरह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

error: Content is protected !!