April 21, 2026 7:17 pm

मंडी में बस हादसा,एक की मौत,20 घायल राहत कार्य जारी।।

मंडी। पटड़ीघाट-कलखर रोड पर एक प्राइवेट बस मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के दौरान बस में लगभग 25 सवारियां मौजूद थीं, जिसमें से लगभग 20 सवारियां घायल बताई जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल सवारियों को एंबुलेंस के माध्यम से नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है, वहीं अन्य सवारियां रिवालसर अस्पताल में दाखिल हैं। मौके से मिल रही सूचना के अनुसार बस में दो यात्री फंसे हैं, जिसमें एक बस चालक है। बस चालक के अलावा एक अन्य सवारी बस के नीचे दब गई है, जिसे रेस्क्यू करने का कार्य किया जा रहा है।बस कुटेहड़ा से मंडी की ओर जा रही थी, जो कि सुबह पटड़ीघाट से 7:30 बजे निकलती है। पटड़ीघाट से 1 किलोमीटर आगे चलने के बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और लगभग 500 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला, तो वे मौके पर लोगों की जान बचाने के लिए भारी बारिश में दौड़ पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर यात्रियों का रेस्क्यू कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!