July 29, 2026 9:40 pm

लापता नरेंद्र नारकंडा में मिला।

शिमला, जून।हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारकंडा में, लगभग 12 वर्ष की आयु का एक लड़का के मुख्य बाज़ार क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में अकेला भटकता हुआ पाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहली बार  जब पुलिस कर्मियों द्वारा उससे पूछताछ की गई, तो वह अपनी पहचान एवं अपने पिता के बारे में स्पष्ट या संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। संवेदनशीलता और संयम के साथ की गई पूछताछ के बाद लड़के ने अपना नाम नरेंद्र, पिता का नाम श्री रेशम, निवासी राली, रिकांगपिओ, जिला किन्नौर बताया।इसके पश्चात तुरंत पुलिस थाना रिकांगपिओ और वहां के थाना प्रभारी (SHO) से संपर्क किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि उक्त लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके थाना में दर्ज है। इसके साथ ही लड़के के माता-पिता से भी त्वरित संपर्क स्थापित किया गया, जिन्होंने अपने पुत्र के सुरक्षित मिलने पर राहत व्यक्त की और बताया कि वे आज अपने पुत्र को लेने के लिए पहुंच रहे हैं।फिलहाल बालक सुरक्षित है और नारकंडा पुलिस की देखरेख में है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!