July 29, 2026 5:23 pm

राजभवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस।

शिमला,जून।राजभवन शिमला में11वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे और अन्य प्रतिभागियों के साथ विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि योग की शास्वत प्रासंगिकता है और यह अध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि योग मानव जगत के लिए भारत के ऋषि मुनियों का एक अनमोल उपहार है। यह न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम भी है।राज्यपाल ने कहा कि योग को विधिवत रूप देने का श्रेय जहां महर्षि पंतजलि को जाता है वहीं योग परम्परा की शुरूआत आदियोगी भगवान शिव से मानी जाती है। भगवान शिव ने ही योग नृत्य और ध्यान की शुरूआत की और मानवता को यह दिव्य परम्परा भेंट की।श्री शुक्ल ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि इस प्राचीन धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा मिली है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने से भारत की संस्कृतिक विरासत को विश्वभर में मान्यता और सम्मान मिला है। आज विश्व के अनेक देश इस दिन को योग दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मना रहे हैं।राज्यपाल ने कहा कि योग किसी धर्म से संबंधित नहीं है बल्कि मानसिक चेतना और शारीरिक स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त करता है। विश्वभर के लोग योग को शारीरिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता के लिए अपना रहे हैं। योग केवल शारीरिक क्रियाएं नहीं बल्कि संतुलित जीवन जीने की कला भी है जिससे एक जिम्मेदार समाज का निर्माण होता है।राज्यपाल ने सभी लोगों से एक स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने के लिए योग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग सामाजिक बुराइयों को मिटाने, स्वास्थ्य सुधारने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से निपटने में भी मददगार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक सुन्दर और शान्तिप्रिय प्रदेश है। इस प्रदेश की पवित्रता बनाए रखने के लिए हमें सामुहिक रूप से सजग होने की आवश्यकता है और योग इस दिशा में कारगर कदम साबित होगा।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के प्रो. सत्य प्रकाश पाठक द्वारा इस अवसर पर योग सत्र का संचालन किया गया।राज्यपाल के सचिव सी.पी.वर्मा, अधिकारियों, विद्यार्थियों और राजभवन के कर्मचारियों ने भी योग सत्र में भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!