July 29, 2026 5:24 pm

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिग हरिदेवी घनाहटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

शिमला। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिग हरिदेवी घनाहटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग हरिदेवी के प्रबंध निदेशक हिमांशु ग्राम पंचायत घनाहटी की प्रधान सुमन गर्ग, मोशन इंस्टीट्यूट ऑफ़ कोटा हरिदेवी के वाणिज्य प्रबंधक अंशुल सकलानी व इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग की प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष मांटा ,एसएनए एडवाइजर अल्का भण्डारी व हास्टल वार्डन प्रियांशी और रमेश ने भी योग किया । इस अवसर पर संस्थान के 137 छात्राओं सहित संस्थान के कर्मचारी व अधिकारियों ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में योग अभ्यास किया इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक हिमांशु डोगरा व नर्सिंग प्रिंसिपल डॉक्टर संतोष मान्टा ने छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे जानकारी दी और योग को अपने दिनचर्या में अपनाने पर बल दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!