April 14, 2026 9:14 pm

हिमाचल के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो चुका है। इस बार मानसून जल्दी आया है और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 जून तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश में पांच जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है जिस पर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट दिया है। राज्य के पांच जिलों में मानसून रविवार को प्रवेश करेगा। शनिवार को राज्य के अधिकांश स्थानों पर मौसम खराब बना रहा। राजधानी शिमला में पूरा दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार 23, 25 व 26 जून को अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होगी। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर में हैवी रेन फॉल होगा। इन पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान दिया है, उसके अनुसार 21, 24 व 27 जून को कुछ स्थानों पर बारिश होगी, तो वहीं 22, 23, 25 व 26 जून को भारी बारिश के दो स्पैल होंगे। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश हुई है। जिन स्थानों पर बारिश हुई है, उनमें कांगड़ा में नौ मिलीमीटर, जबकि नगरोटा सूरियां में छह मिलीमीटर, जोगिंद्रनगर में पांच, गुलेर में चार, नादौन में तीन, सुजानपुर टिहरा में तीन, संधोल में तीन, बैजनाथ में तीन, पालमपुर में दो, नाहन में दो, भराड़ी में एक, घमरूर में एक, शिमला में एक और चंबा के चौरी में एक मिलीमीटर बारिश हुई है। सुंदरनगर और कांगड़ा में तेज तूफान चलने की भी सूचना है। मानसून की एंट्री के साथ ही नदी-नालों में जल स्तर बढ़ गया है। किन्नौर में बारिश के बाद नालों में जल स्तर बढ़ चुका है। किन्नौर के चारंग रांगरिक नाले में जल स्तर बढऩे से उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा किन्नौर में जाहलमा नाले में भी एकाएक जल स्तर बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य के सात जिलों में अभी तक मानसून की एंट्री हुई है और शेष पांच जिलों में मॉनसून रविवार को प्रवेश करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!