July 29, 2026 5:23 pm

अहमदाबाद प्लेन क्रेस मामले में एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को हटाने के निर्देश।

नई दिल्ली।अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण प्लेन क्रैश हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया से कहा है कि वह हाल ही के अहमदाबाद विमान हादसे में पाए गए गंभीर सुरक्षा उल्लंघनों के चलते तीन अधिकारियों को तुरंत हटा दे। इनमें डिविजिनल वाइस प्रेजिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल हैं। तीनों अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई।फ्लाइट क्रू शेड्यूलिंग से संबंधित गंभीर और बार-बार उल्लंघन के बाद एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। डीजीसीएन ने एयर इंडिया को तत्काल प्रभाव से इन्हें क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़े रोल से हटाने का आदेश दिया। साथ ही इन अधिकारियों के खिलाफ इंटर डिसिप्लिनरी एक्शन तुरंत शुरू करने और 10 दिन में डीजीसीए को रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!