शिमला,जून — वर्ष 1876 में स्थापित भारत के ऐतिहासिक मेसोनिक केंद्रों में से एक, शिमला की मेसोनिक फ्रेटरनिटी ‘यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे’ के उपलक्ष्य में करुणा और एकता की थीम पर आधारित जनसेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करेगी।
1717 में स्थापित फ्रीमेसनरी संस्था के सदस्य रहे हैं भारत के महान नेता जैसे श्री मोतीलाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और स्वामी विवेकानंद। इन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर, शिमला के फ्रीमेसन सदस्य इस वर्ष भी समर्पण के साथ भाईचारे का संदेश फैलाएंगे।रीजनल ग्रैंड मास्टर श्री पुनीत सोहल के आह्वान पर शिमला मेसोनिक चैप्टर निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन करेगा:
22 जून 2025 (रविवार)
– सुबह 8:30 बजे: वाकाथॉन — फ्रीमेसनरी के मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक प्रतीकात्मक पैदल मार्च।
– सुबह 10:30 बजे: ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन, द रिज, शिमला पर।
– 40 यूनिट खून एकत्रित किया
– IGMC ब्लड बैंक को एक ब्लड कलेक्शन मॉनिटर भेंट।
– श्रीमती गीता देवी (विधवा) को दो बेटियों के पालन हेतु वित्तीय सहायता।
24 जून 2025 (मंगलवार)
– दोपहर 1:30 बजे: एबीएचआई स्कूल (संजौली) का दौरा, जो विशेष बच्चों के लिए कार्यरत है।पिछले तीन वर्षों से संस्था यहाँ भोजन, अध्ययन सामग्री व उपकरण प्रदान कर रही है जिससे लगभग 40 छात्रों को लाभ मिल रहा है।करीब 60 फ्रीमेसन सदस्य और उनके परिजन इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेंगे, और सेवा, समावेशन तथा सार्वभौमिक भाईचारे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेंगे।












