July 29, 2026 1:19 pm

हिमाचल में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून आ जाने से राज्य भर में बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम का यही रुख 30 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान नदी व नालों जलस्तर बढऩे लगा है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई बताई जा रही है। शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा व चंबा में एक दो स्थानों पर तेज बारिश भी आंकी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश के सात जिलों में हैवी रेन होगी। इसके लिए केंद्र द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शिमला, सोलन व कुल्लू के लिए यलो अलर्ट है, जबकि किन्नौर व लाहुल-स्पीति में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश में 26 से 30 जून के बीच भी राज्य के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होगी। प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी व सिरमौर में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है।प्रदेश में बीते 24 घंटोंं के दौरान भी कई स्थानों पर झमाझम बारिश रिकार्ड की गई है। नादौन में सबसे ज्यादा 63.5 एमएम, हमीरपुर में 61.0, कांगड़ा में 55.5, पावंटा साहिब में 49.0, गुलेर में 42.4, नेरी में 34.2, बंगाडा में 34.6, मंडी में 34.2, मुरारी देवी में 30.2 और बिलासपुर में 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!