April 16, 2026 11:17 pm

प्रदेश के नौ जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट।

शिमला।हिमाचल प्रदेश  मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए फ्लैश फ्लड का अलर्ट दिया है। इसमें चार जिलों में ज्यादा खतरा बताया गया है। विभाग ने एक साथ 9 जिलों के लिए अलर्ट दिया है और कहा है कि भारी से भारी बारिश होगी। अभी तक मॉनसून में 39 लोग विभिन्न हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं जिसमें 20 लोग प्राकृतिक आपदा की वजह से और 19 लोग सडक़ हादसों में जान गंवा चुके हैं। बताया जा रहा है कि राज्य की 129 सडक़ें बाधित हो चुकी हंै जिनमें आवाजाही नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा 147 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र ने लोगों को लगातार हो रही बारिश के चलते फ्लैश फ्लड के खतरों से एहतिहात बरतने को कहा है। प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना के लिए फ्लैश फ्लड का अलर्ट दिया गया है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मानसून के सक्रिय होते ही तेज बारिश रिकार्ड की जा रही है तेज बारिश होने के चलते अब जगह भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं पेश आने लगी हैं।लगातार हो रहीं बारिश के चलते अब मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर फ्लैश फ्लड के खतरे का अंदेशा लगाया जा रहा है। बीते साल भी कई स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं पेश आई थीं। इस बार भी मॉनसून की शुरुआती दिनों में ही बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। राज्य के कुल्लू में बारिश से जमकर नुकसान हो चुका है ऐसे में अब मानसून के रफ्तार पकडऩे के साथ राज्य के अन्य जिलों में भी फ्लैश फ्लड जैसी घटनाएं पेश आने की संभावना है जताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!