April 15, 2026 5:25 am

बिंदल का विजन और लक्ष्य निर्धारित, प्रदेश में कमल खिलाना।

शिमला।, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कहा यह सभी कार्यकर्ताओं का प्यार और आशीर्वाद है की एक बार पुनः मुझे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सोपा गया है मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बि एल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे सौभाग्य है की कल्याण आश्रम का काम करते-करते पार्टी ने मुझे पांच बार विधानसभा का सदस्य बना कर भेजा और 2 साल पूर्व मुझे पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और इस कार्यकाल में मैंने प्रवास कर पार्टी को सुदृण बनाने का कार्य किया। डॉ बिंदल ने नीता प्रतिपक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री की कार्य कुशलता को सहराया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्य कौशलता को सहराते हुए कहा कि हमने जयराम ठाकुर जी को जो काम दिया उन्होंने वह किया चाहे वह चंबा से लेकर सिरमौर तक का प्रवास हो हमने उन्हें जो काम दिया उन्होंने पूर्ण रूप से करके दिखाया, इसी प्रकार अनुराग ठाकुर जी ने भी सभी पार्टी के कार्यक्रमों में पार्टी को बल देने का उत्तम कार्य किया। उन्होंने अपने सहयोगियों का भी धन्यवाद किया कि जिस प्रकार से सदस्यता अभियान, लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जितना और 68 में से 61 विधानसभाओं पर बढ़त दर्ज करना, प्रदेश में 47000 सक्रिय सदस्यता बनाना, मंडलों की संख्या 74 से 171 करना और 8009 बूथों में से 7775 बूथ पर 11 सदस्य समिति खड़ा करना और मंडल स्तर तक सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करना इस कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले 2 साल चुनौती पूर्ण रहने वाले हैं और मैं पार्टी अध्यक्ष होने के नाते 24 गुना 7 निरंतर कार्य करूंगा। दूसरा हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचारी और झूठी सरकार को उखाड़ फेंक कर भाजपा की सरकार को मजबूती के साथ स्थापित करना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुसरे सरसंघचालक गोवलकर जी से प्रेरणा लेते हुए मेरा तेरा छोड़कर राष्ट्रीय और भाजपा के भाव से काम करना।उन्होंने कार्यकर्ताओं से वचन मांगते हुए कहा कि मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात पार्टी को मजबूत करने का काम करना है। आज भी भाजपा के सभी पूर्व मुख्यमंत्री को जनता द्वारा याद किया जाता है, शांता कुमार को पानी के लिए, प्रो प्रेम कुमार धूमल को सड़क के लिए और जयराम ठाकुर को सेवा के लिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!