April 16, 2026 4:06 am

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण टला।

शिमला।:वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने शिमला स्थित राजीव भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि, उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस मौके पर उपस्थित नहीं हो सके। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक हिमाचल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी सुविधाओं के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक जननायक थे जो हमेशा आम जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके दिखाए रास्ते पर चलें और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं।प्रतिभा सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि होली लॉज, जो वीरभद्र सिंह का निवास रहा है, वह हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं और जन सेवा के लिए खुला रहेगा।इस मौके पर कुलदीप राठौर, विधायक हरीश जनारथा, वन निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, मेयर सुरेंद्र चौहान, आदर्श सूद, चिरंजीव लाल कश्यप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अमित नंदा, यशपाल तनाईक और देवेंद्र बुशहरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण फिलहाल स्थगित हो गया है, लेकिन उनके विचार और योगदान आज भी प्रदेश की राजनीति व जनता के दिलों में जीवित हैं। नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!