March 12, 2026 9:05 pm

आधुनिक सीए स्टोर शिमला के पराला बनकर तैयार।

शिमला। हिमाचल में सरकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा कंट्रोल्ड एटमॉस्फेयर यानी सीए स्टोर शिमला के पराला फल मंडी में तैयार हो गया है। 67 करोड़ की लागत से इसे एपीएमसी शिमला, मार्केटिंग बोर्ड और भारत सरकार के फंड से बनाया गया है। यह 5600 मीट्रिक टन क्षमता का है, जो पूरे शिमला जिला को सेवाएं देगा। इस सीए स्टोर को ओएमटी यानी ऑपरेट, मेंटेन और ट्रांसफर आधार पर निजी एजेंसी को दिया जा रहा है। टेंडर फाइनल हो गए हैं और एजेंसी को इस ऑफर कर दिया है। टेंडर के जरिए एपीएमसी शिमला को हर साल चार करोड़ रुपए स्टोर से आएंगे।एजेंसी को 7.50 करोड़ की गारंटी जमा करवाने को कहा गया है। इस सीए स्टोर के दो चैंबर खड़ा पत्थर में भी हैं। वहां से पराला के लिए एसी वैन की सुविधा उपलब्ध है। इस का स्टोर को बनाने के लिए नाबार्ड से कंसल्टेंसी ली गई थी। मार्केटिंग बोर्ड ने इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से समय मांगा है। जल्दी ही इसका शुभारंभ होगा और वर्तमान सेब सीजन से ही शिमला जिला के बागबानों को इस सीए स्टोर का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।स्टोर बन जाने से नहीं गिरेंगे फसल के दाम 5600 मीट्रिक टन क्षमता के सीए स्टोर का फायदा यह है कि अब ज्यादा फसल अचानक मंडी में आ जाने की वजह से रेट नहीं गिरेंगे। अच्छा रेट लेने के लिए बागबान इस स्टोर में अपनी फसल को रख सकते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल बाजार के संतुलन को बनाने के लिए भी होगा। शिमला जिला में निजी क्षेत्र में इससे बड़ी क्षमता का सीए स्टोर पहले से मौजूद है, लेकिन सरकारी सेक्टर में इतना बड़ा स्टोर पहली बार शुरू हो रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!