April 16, 2026 10:20 pm

प्रदेश कल्याण बोर्ड में बड़ा घोटाला,12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

शिमला,जुलाई।पूर्व सरकार के समय में कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से अपात्र लोगों को लाभ दिया गया है। ऐसे अपात्र लोगों में से 12 लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर करवाई गई है, जिसमें से 9 लोगों को वित्तीय लाभ मिल चुका है। यह खुलासा कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर ने मंगलवार को शिमला में एक पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में भाजपा ने सत्ता में रिपीट करने की नीयत से गलत तरीके से लोगों का पंजीकरण श्रमिकों के रूप में करवा दिया और एक घपले को अंजाम दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मात्र 4 महीने में उस साल में भाजपा ने 70 हजार 894 लोगों का पंजीकरण करवा दिया।नरदेव कंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में तय किया है कि कामगार कल्याण बोर्ड से सिर्फ और सिर्फ पात्र लोगों को ही लाभ दिया जाएगा। जितने भी अपात्र लोग हैं उनको बाहर करेंगे और जिन्होंने गलत तरीके से लाभ अर्जित किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में 2021-22 में मंडी में 15094 श्रमिक पंजीकृत कर दिए गए वहीं हमीरपुर में 13450, कांगड़ा में 9955, बिलासपुर में 7843, ऊना में 3235, रामपुर में 4128 लोगों का पंजीकरण करवा दिया गया जोकि नहीं हो सकता था। इसपर भाजपा सरकार की मंशा पर शक उत्पन्न हो रहा है जिसके चलते अपात्र लोगों की पड़ताल की गई है।उन्होंने बताया कि लाभार्थियों द्वारा क्लेम लेने के लिए जो फॉर्म भरे गए हैं उनमें से 38 अपात्र पाए गए हैं। 9 लोगों ने कामगार बोर्ड से गलत तरीके से करीब 12 लाख रूपए से ज्यादा का लाभ हासिल कर लिया। इसमें ज्यादातर मामले महिलाओं के मैटरनिटी के हैं वहीं कुछेक ने आवास निर्माण योजना में भी पैसा लिया है। इन लोगों की योग्यता इसमें नहीं बनती थी मगर फिर भी उनको लाभ दिया गया है। अब पुलिस में एफआईआर करवाई गई है जिसके बाद पुलिस इसमें जांच करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जो भी संलिप्त होंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में वर्तमान सरकार के नेतृत्व में कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लाभार्थियों को 53 करोड़ 81 लाख रुपए के लाभ दिए गए हैं। बोर्ड के पास अभी तक 4 लाख 73 हजार 126 श्रमिक पंजीकृत हैं जिनको विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है। अभी 500 करोड़ रुपए के लाभ देने के आवेदन रूके हुए हैं जिनको जल्द रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा सभी श्रमिकों की ई केवाईसी हिम परिवार पोर्टल पर करने को जरूरी बना दिया गया है। इसके तहत 12559 श्रमिकों की ईकेवाईसी करवा दी गई है।जिन लोगों के खिलाफ कामगार कल्याण बोर्ड ने एफआईआर करवाई है उनमें बड़सर में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है। इनमें एक ने आवास योजना तो दो ने मैटरनिटी का लाभ लिया है। वहीं हमीरपुर में 3 लोगों के खिलाफ मैटरनिटी मामलों में एफआईआर हुई है जबकि सुजानपुर में 2 के खिलाफ, भोरंज में 4 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। कुल 12 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायतें हुई हैं।नरदेव कंवर ने कहा कि साधन सम्पन्न लोग भी श्रमिकों का हक छीनने की कोशिश कर रहे हैं और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में इस तरह के मामले सामने आए हैं जिनपर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड केवल श्रमिकों के लिए है न कि साधन सम्पन्न लोगों के लिए ऐसे में। ऐसे में लोगों को सोचना चाहिए कि वो क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में कई तरह के ऐसे घपले हुए हैं जिनको क्रमवार तरीके से सामने लाया जाएगा। पूर्व सरकार केवल सत्ता में बने रहने के लिए इस तरह के कारनामे कर रही थी जो आज उजागर हो रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!