July 26, 2026 10:11 pm

NSUI द्वारा “ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस” अभियान शुरुआत।

शिमला,जुलाई। NSUI की MLSM कॉलेज इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में “ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस” अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह अभियान NSUI मंडी के ज़िला अध्यक्ष श्री अनीत जसवाल जी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कॉलेज परिसरों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।अभियान की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम से की गई, जिसमें NSUI के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।इस अवसर पर NSUI कार्यकर्ता मोहित कुमार ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ वृक्षारोपण नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और उनके संरक्षण को भी सुनिश्चित करना है। हर पौधा एक जीवन है और उसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने छात्रों से भी अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें,NSUI ज़िला अध्यक्ष अनित जसवाल जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि छात्रों में सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों की भावना भी जाग्रत करते हैं।कार्यक्रम सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित छात्रों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कॉलेज को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने में निरंतर योगदान देंगे। NSUI मंडी आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर समाज में जागरूकता लाने का कार्य करती रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!