April 15, 2026 12:21 pm

गोली मारकर की युवकों की हत्या।

ऊना,जुलाई। जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर बसाल के ख्वाजा क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली चलने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोपहर करीब दो बजे 26 वर्षीय युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान अरनियाला निवासी गगी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गगी अपने कुछ दोस्तों के साथ ख्वाजा में एक नाई की दुकान पर गया हुआ था। इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही गगी लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसे उसके साथियों ने तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही एसपी ऊना अमित यादव पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमलावरों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!