July 26, 2026 6:20 pm

वन भूमि पर लगाए सेब के पेड़ों के कटान पर लगी रोक।

शिमला,जुलाई।सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल में वन भूमि पर लगाए सेब के पेड़ों के कटान पर रोक लगा दी है। वन भूमि पर लगाए गए सेब के पेड़ों को राज्य सरकार खुद देखेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर लगाए गए पेड़ों से फलों की नीलामी करनी होगी। सेब के पौधे काटे नहीं जाएंगे। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय दिया है तो दूसरी तरफ अभी बेदखली का मामला कायम है। इसके विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में सेब उत्पादक शिमला में सचिवालय के घेराव को पहुंचेंगे। शिमला के पूर्व उपमहापौर टिकेंद्र सिंह पंवर ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हाईकोर्ट के पेड़ कटान के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!