April 15, 2026 11:19 am

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक का आयोजन।

शिमला,जुलाई।भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंकों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक का आयोजन आज एसजेवीएन कॉर्पोरेट मुख्यालय, शिमला में किया गया।  इस बैठक की अध्यक्षता एसजेवीएन के कार्यकारी निदेशक(मानव संसाधन), श्री चन्‍द्र शेखर यादव ने की ।  इस अवसर पर निगम के महाप्रबंधक(राजभाषा), श्री आशीष पंत सहित नराकास-2, शिमला के केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंकों के प्रमुख उपस्थित रहेI।बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक(मानव संसाधन), श्री चन्‍द्र शेखर यादव ने राजकीय कार्यों में राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया, अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सभी सदस्य कार्यालय अपने-अपने कार्यालय में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी गति को बनाए रखते हुए अधिकतम कामकाज हिंदी में संपन्न करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। बैठक में उपस्थित महाप्रबंधक (राजभाषा) तथा सदस्य-सचिव, श्री आशीष पंत ने नराकास सदस्य कार्यालयों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा गत बैठक की अनुवर्ती कार्यवाही/कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी।बैठक में केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिन्दी के प्रयोग की समीक्षा की गई तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया, साथ ही समिति द्वारा विभिन्‍न हिंदी प्रतियोगिताओं तथा कार्यशालाओं का आयोजन किए जाने पर भी सहमति बनी। इस बैठक में विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंकों के 52 अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!