April 18, 2026 6:20 pm

मीडिया के अनेक साथियों की प्रताड़ना स्वीकार नहीं : बिंदल 

शिमला।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार निरंतर जो भी व्यक्ति जनता के हित की आवाज को बुलंद कर रहा है उसकी आवाज को दबाने और उस व्यक्ति पर मुकदमे बनाने के अंदर महारत हासिल कर चुकी है।बिंदल ने कहा कि मीडिया के अनेक साथियों की प्रताड़ना करना उनके ऊपर मुकदमे बनाने का काम पिछले ढाई एवं पौने तीन साल में वर्तमान कांग्रेस की सरकार ने किया है। आज एक और नया कीर्तिमान कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने किया है। जहां संवाद भारत और पंजाब केसरी के संजीव शर्मा दो महत्वपूर्ण मीडिया के जो स्तंभ है उनके खिलाफ एक झूठा मुकदमा दायर करके मीडिया की आवाज को दबाने का एक प्रयास किया गया है, यह निंदनीय यह एवं असहनीय है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है और मीडिया की आवाज को दबाकर आप हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ जो कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की सरकार अन्याय कर रही है उसको छुपा नहीं सकते। इसलिए यह जो मीडिया के साथ जो व्यवहार कांग्रेस की सरकार कर रही है, भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!