July 26, 2026 12:58 pm

मदन लाल कौंडल को नम आंखों से अंतिम विदाई, कांग्रेस संगठन की अपूरणीय क्षति: राजीव राणा

हमीरपुर,अगस्त।जिला कांग्रेस सेवादल हमीरपुर के पाँच बार अध्यक्ष रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन लाल कौंडल के निधन पर कांग्रेस जनों सहित क्षेत्रभर में शोक की लहर छा गई। आज उनकी अंतिम यात्रा में प्रदेश के असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के चेयरमैन राजीव राणा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।राजीव राणा ने कहा, “मदन लाल कौंडल जी एक कर्मठ और निष्ठावान कांग्रेस सिपाही थे। उनका समर्पण संगठन और समाज के लिए अनुकरणीय रहा है। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए गहरी क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है।”मदन लाल कौंडल न केवल जिला कांग्रेस सेवादल के पाँच बार अध्यक्ष रहे, बल्कि वह प्रदेश कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष और सेन समाज कामगार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर भी सक्रिय रहे।उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा,एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा,अनुसूचित जाति विभाग के कोऑर्डिनेटर करतार चंद भाटिया,सेवादल भोरंज से सुरेंद्र जरियाल, प्रताप कंवर,राजेश आनंद, मोहिंदर शहोत्रा, नितिन राणा, सुनील कौशल सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।इस अवसर पर कांग्रेस का झंडा ओढ़ाकर उन्हें विदाई दी गई और पार्थिव देह पर पुष्प चढ़ाकर अंतिम सम्मान दिया गया। वनों के मध्य शांत वातावरण में नम आंखों से विदाई ने पूरे माहौल को भावुक कर दिया।प्रदेश कांग्रेस संगठन व असंगठित कामगार कांग्रेस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!