April 23, 2026 4:30 am

मुख्यमंत्री ने सतीश कुमार को वीर चक्र सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी।

शिमला,अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उप-मंडल के ग्राम पंचायत भुहला भड़ियारा के समोहली गांव के निवासी, *4* डोगरा रेजिमेंट के नायब सूबेदार सतीश कुमार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उनकी वीरता के लिए वीर चक्र से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सतीश कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की सेना को मुहतोड़ जवाब देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनकी बहादुरी ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘वीरभूमि’ के रूप में जाना जाता है। राज्य के वीर जवानों को विभिन्न अभियानों में उनकी बहादुरी के लिए कई वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Leave a Comment

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

error: Content is protected !!