April 22, 2026 10:01 am

अब मिलेगी मौसम से राहत 12 तक कोई अलर्ट नहीं।

शिमला,सितम्बर।प्रदेश में 12 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सात से 12 सितंबर तक मौसम की कोई चेतवानी नहीं है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों जैसे बरथीन, मलराओं, सराहन, धौलाकुआं, रोहडू आदि पर हल्की से मध्यम बारिश व एक-दो स्थानों जैसे नैना देवी में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा सुंदरनगर और मुरारी देवी में गर्जन के साथ बिजली दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान पांवटा साहिब में 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा

Leave a Comment

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

error: Content is protected !!