April 15, 2026 6:58 pm

भाजपा हरियाणा सरकार ने चंबा के लिए भेजे राहत सामग्री के 10 ट्रक, सीएम सैणी ने दिखाई हरी झंडी : बिंदल

शिमला,सितम्बर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी द्वारा हिमाचल प्रदेश के भाई, बहनो के लिए आपदा में राहत सामग्री देने का महान कार्य किया है। हम हिमाचल प्रदेश के जनमानस की ओर से मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैणी , मुख्यमंत्री हरियाणा व भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं। डाॅ. बिन्दल ने बताया कि पंचकूला, अम्बाला व आसपास के क्षेत्र के दानी महापुरूषों ने यह सामग्री एकत्र करके मुख्यमंत्री महोदय के कर कमलों द्वारा प्रेषित की। इस सामग्री में 186 क्विंटल चावल, 153 क्विंटल आटा, 20 क्विंटल नमक, 65 क्विंटल चीनी, 20 क्विंटल दाल, 25 किलो हल्दी, 750 किलो मसाले, 2400 लीटर खाने का तेल, 50 किलो चाय पत्ती, 1000 तिरपाले, 1021 कम्बल, 1500 गद्दे, 2600 साबून, 1200 पैकेट बिस्किट, 650 सैनेटरी पैड, बर्तन, टूथपेस्ट, पानी, मैगी, ओट्स व अन्य खुदरा सामान इस प्रकार 10 ट्रक सामग्री पंचकूला भाजपा कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर चम्बा के लिए रवाना की गई। इस सामग्री को चम्बा जिला के प्रभावित परिवारों में आवश्यकतानुसार वितरित किया जाएगा।मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन को ध्यानार्थ रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे प्रदेशों और वहां हुए बड़े नुकसान को लेकर चिंतित है और आपदाग्रस्त लोगों की सेवा करने में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भारी वर्षा के कारण हुआ नुकसान बड़ा है और कई जगह तो गांव के गांव ही तबाह हो गए हैं। पशुधन और स्थानीय जनता को बड़ा नुकसान हुआ है और इस नुकसान की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा सरकार इस संकट की घड़ी में हिमाचल के साथ खड़ी है। नायब सिंह सैणी, मुख्यमंत्री हरियाणा व डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने चम्बा जिला के लिए बड़ी मात्रा में राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर भाजपा पंचकुला से रवाना किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!